Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्पीकर ऋतु खंडूरी द्वारा सीएम धामी को दिलाई गई विधायकी की शपथ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

स्पीकर ऋतु खंडूरी द्वारा सीएम धामी को दिलाई गई विधायकी की शपथ

14 जून से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री  13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले ली हैं।  स्पीकर ऋतु खंडूरी द्वारा सीएम धामी को शपथ दिलाई ग्यो।बता दें चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण आयोजित हो गया।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री उपचुनाव जीत कर सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सम्पूर्ण जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चम्वावत की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से उन्होंने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हांसिल की। उन्होंने उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...