Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ जिले के दुर्गम इलाकों के युवाओं को विभिन्न भर्तियों के लिए एशियन स्कूल चौकोड़ी में दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जिले के दुर्गम इलाकों के युवाओं को विभिन्न भर्तियों के लिए एशियन स्कूल चौकोड़ी में दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी, बेरीनाग और गंगोलीहाट के कई युवाओं को सेना, पैरा मिलिट्री और पुलिस में होने वाली भर्ती के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है। बेरीनाग स्थित एशियन एकेडमी स्कूल चौकोड़ी में पहले बैच में 42 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। एशियन एकेडमी स्कूल के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरी महाराज और उत्तराखंड पुलिस के पूर्व आईजी एवं अनुसूचित जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के नेतृत्व में पुलिस एवं सेना के कई सेवानिवृत्त अधिकारी इस शिविर को संचालित कर रहे हैं।

 

जीएस मर्तोलिया ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बस उचित मार्गदर्शन दिए जाने की जरूरत है, ताकि वे आने वाली परीक्षाओं में सफल हो सकें। उन्होंने इस कैंप में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से कहा है कि वे यहां से मिलने वाली ट्रेनिंग का लाभ लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पुलिस, पैरा मिलिट्री और सेना की भर्ती के लिए 10 से 12 दिन का शिविर चलाया जा रहा है। अभी यहां पर 42 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। हमारी कोशिश है कि इन युवाओं को 12 से 15 दिन में पुलिस और पैरा मिलिट्री के लिए शारीरिक मापदंड के अनुसार फिट करें और वहां होने वाले सभी इवेंट्स के लिए प्रशिक्षित करें। साथ ही इंडोर में इन सभी को लिखित परीक्षा के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

 

स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि इस तरह से प्रशिक्षण से युवाओं को भविष्य में होने वाली सैन्य और असैन्य परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। पुलिस भर्ती, सेना भर्ती, पटवारी भर्ती और अन्य समूह ‘ग’ की भर्तियों की बारीकियों से दुर्गम इलाकों के युवाओं को रूबरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह सेवानिवृत्त आईजी गणेश मर्तोलिया के सौजन्य से संभव हो पा रहा है। धारचूला, मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ के युवक-युवतियों के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles