Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चारधाम यात्रा में देश के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं और कुछ शरारती तत्वों द्वारा ऐसे वीडियो बनाये जाने से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। ऐसे शरारती तत्वों से पुलिस को सख्ती से निपटना चाहिए ताकि आगे और लोग ऐसे काम करने से बाज आयें और चारधाम यात्रा सही तरह से चलती रहे और यह कुछ लोगों के लिए यह यात्रा पिकनिक स्पाट न बने।

जब लोगों के सामने ऐसे वीडियो आते हैं तो चारधाम और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के मन को ठेस पहुंचता है और यह उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हुक्का पीते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो श्रीकेदारनाथ धाम पैदल मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर अधीनस्थों को जांच के निर्देश दिए हैं।

घोड़ा पड़ाव का बताया जा रहा वीडियो

दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा यह वीडियो केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा पड़ाव का बताया जा रहा है। जिसमें छह से सात युवक हुक्का पीते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। एक स्थानीय युवक जब इन युवकों से धार्मिक स्थल पर हुक्का न पीने के लिए कहता है तो ये लोग उसे धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें एक युवक खुद को दिल्ली और दूसरा युवक खुद को हरियाणा का बता रहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इन युवकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

दो साल पहले शुरू किया था अभियान

उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष 2021 में गंगा और अन्य तीर्थ स्थानों की मर्यादा बनाए रखने के लिए आपरेशन मर्यादा शुरू किया था। हरिद्वार में गंगा किनारे हुक्का पीने का एक वीडियो प्रसारित होने के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने इस प्रकार के व्यक्तियों को सबक सिखाने के लिए ही आपरेशन मर्यादा शुरू किया। डीजीपी ने कहा कि यहां पर लोग तीर्थाटन के लिए आते हैं। कुछ असामाजिक तत्व अन्य लोगों की छवि भी खराब करते हैं। हर जिले में टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें तीर्थ स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करने या अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर गंदगी फैलाने, मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...