पिरूल को आग के लिए जिम्मेदार न ठहराएं, लॉकडाउन में कुछ आकर्षक बनाएं; बड़ी आय होगी

पिरूल को आग के लिए जिम्मेदार न ठहराएं, लॉकडाउन में कुछ आकर्षक बनाएं; बड़ी आय होगी

अगर कुछ करने का जुनून हो तो आपकी उम्मीदों को न सिर्फ पंख लगते हैं बल्कि आप जीवन में सब कुछ पा भी सकते हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराघाट की रहने वाली मंजू की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। पढ़ाई करते उन्हें पिरूल से उत्पाद बनाने का शौक लगा जो आज उन्हें अच्छी आमदनी भी करा रहा है।

पहाड़ के लोग पिरूल के बारे में भली-भांति से जानते हैं। पिरूल जिसे पहाड़ों में आग लगने की घटनाओं की मुख्य वजह माना जाता है। वही पिरूल आय का एक बड़ा जरिया भी बन सकता है, अगर उस पर काम किया जाए। एक तरफ राज्य सरकार  पिरूल से बिजली बनाने की योजना पर काम कर रही है तो दूसरी तरफ मंजू साह उसी पिरूल से आकर्षक चीजें बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं। जी हां, द्वाराहाट के हॉट गांव की रहने वाली मंजू लॉकडाउन के दौरान पिरूल के उत्पाद तैयार कर रही हैं।

हिल-मेल से बातचीत में उन्होंने बताया कि पिरूल के एक उत्पाद से कम से कम 100 रुपये से लेकर 500-800 रुपये तक की कमाई हो जाती है। पेन रखने का स्टैंड हो या डोरमैट या ऐसी ढेरों चीजें, मंजू इन्हें आकर्षक बना देती हैं। मंजू राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत में प्रयोगशाला सहायक हैं। इस कारण उन्हें अपने इस हुनर के लिए समय कम मिल पाता है। इसके लिए वह अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर रही हैं, जिससे एक महिला समूह शुरू कर सकें।

 

पहाड़ में चीड़ बहुतायत पाया जाता है, चीड़ के पत्तों को ही पिरुल कहा जाता है। मंजू ने बताया कि कोलकाता में आयोजित इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2019 में उन्हें बेस्ट अपकमिंग आर्टिस्ट का खिताब मिल चुका है। वह पिरूल से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को बचाने के अभियान में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि उनसे कई और महिलाएं सीखने आती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहें तो बिना किसी खर्च के अपने इस हुनर से अच्छी कमाई कर सकती हैं।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this