Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ शुरुआत में हाँफने लगी सुरकंडा मंदिर रोपवे, अब कोलकाता से आई टीम करेगी जांच
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

शुरुआत में हाँफने लगी सुरकंडा मंदिर रोपवे, अब कोलकाता से आई टीम करेगी जांच

सुरकण्डा मंदिर रोपवे पहले ही सीजन में हाँफने लगी है। जिसकी अब कोलकाता से आई टेक्निकल टीम जांच करेगी।

टिहरी गढ़वाल में स्थित सुरकंडा माता मंदिर रोपवे पहले ही सीजन में हांफने लगी है। कोलकाता से दामोदार इंफ्रा कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने सुरकंडा मंदिर रोपवे की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। बीती 10 जुलाई को रोपवे में तकनीकी खराबी आने के कारण विधायक किशोर उपाध्याय सहित 36 लोग बीस मिनट तक रोपवे बंद होने के कारण हवा में ही लटके रहे थे।

इस घटना के बाद रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया था और जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया था। बीती 10 जुलाई को सुरकंडा टोपवे के तीन नंबर टावर के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण मंदिर से दर्शन कर लौट रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित 36 श्रद्धालु रोपवे में ही फंसे रहे। करीब 40से45 मिनट तक इन व्यक्तियों की सांसें अटक गई थी।

इस दौरान विधायक ने वीडियो वायरल करते हुए रोपवे की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। इस पर प्रशासन ने रोपवे का संचालन बंद कर दिया था। मंगलवार को रोपवे का निर्माण करने वाली दामोदार इंफ्रा कंपनी के महाप्रबंधक एमके बेग और उनकी टीम ने टोपवे की तकनीकी जांच शुरू की। रोपवे के प्रोजेक्ट मैनेजर निजामुद्दीन सैफी ने बताया कि टोपवे के हर पार्ट और पहलू की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद तकनीकी खराबी का पता चल सकेगा। एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि रोपवे की जांच शुरू कर दी गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...