Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में टेंशन दे रहे ये दो जिले, संक्रमण की दर सबसे ज्यादा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में टेंशन दे रहे ये दो जिले, संक्रमण की दर सबसे ज्यादा

उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के साथ ही कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिस रफ्तार से संक्रमण की दर बढ़ रही है, उससे प्रशासन भी सतर्क है। हाल में पूरा प्रदेश ऑरेंज जोन में था पर बाद में नैनीताल जिला रेड जोन में आ गया। पहाड़ों के लोग पहले काफी राहत महसूस कर रहे थे लेकिन अब प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण पहुंच चुका है। चिंता की बात तो यह है कि पहाड़ी जिलों में मैदानी इलाकों से ज्यादा संक्रमण दर देखा जा रहा है।

संक्रमण दर के हिसाब से जिलों की स्थिति देखें तो प्रदेश में टिहरी 11.99 प्रतिशत के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसके बाद अल्मोड़ा 8.13 और नैनीताल का नंबर 8.03 प्रतिशत के साथ आता है।

पढ़ें: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, सरकार ने यूं किया बेड का इंतजाम

अब तक दूसरे राज्यों से एक लाख 80 हजार प्रवासी उत्तराखंडी वापस आ चुके हैं। सरकार ने रेलवे स्टेशनों एवं अन्य जगहों पर जांच की व्यवस्था की है पर कोरोना को पहाड़ों तक पहुंचने से रोका नहीं जा सका। माना जा रहा है कि अब ज्यादा लोग लौटने के इच्छुक नहीं है।

इन सबके बीच अच्छी खबर यह है कि कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में एसटीएच से कुमाऊं के 41 मरीज डिस्चार्ज किए गए।

आपके जिले में कितनी संक्रमण की दर

गढ़वाल में टिहरी और कुमाऊं में अल्मोड़ा में संक्रमण की दर सबसे ज्यादा है। टिहरी में 642 टेस्ट हुए और 77 लोग पॉजिटिव आए और इस तरह से 11.99 संक्रमण की दर रही। इसी प्रकार से अल्मोड़ा में 775 टेस्ट में से 63 पॉजिटिव आए और दर 8.13 प्रतिशत थी। नैनीताल में 8.03 प्रतिशत, चंपावत में 7.67 प्रतिशत, बागेश्वर में 6.67 प्रतिशत, पौड़ी में 6.43 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 4.57, ऊधमसिंह नगर में 2.20, हरिद्वार में 2.43 प्रतिशत और देहरादून में 2.33 प्रतिशत संक्रमण की दर है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...