टीएचडीसी ने ऋषिकेश में ‘कचरे से खजाना’ विषय पर प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का किया आयोजन

टीएचडीसी ने ऋषिकेश में ‘कचरे से खजाना’ विषय पर प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का किया आयोजन

स्वच्छता न केवल एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। स्वच्छता केवल शारीरिक स्वच्छता का विषय नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की एक आधारशिला है। हमारी भावी पीढ़ी यदि इस सोच को अपनाए, तो हम एक स्वच्छ, सशक्त और सतत भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं।

भारत सरकार के निर्देशानुसार 16 मई से 31 मई 2025 तक पूरे देश में स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा विभिन्न स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम जैसे – बैनर और पोस्टर के माध्यम से जागरूकता फैलाना, छात्रों के मध्य निबंध, नारा, चित्रकला प्रतियोगिता, व्यक्तिगत स्वच्छता, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, प्लास्टिक की जगह बायोडिग्रेडेबल थैलियों का उपयोग, कचरा से खजाना और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छता न केवल एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। इसी विचार को साझा करते हुए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा कि स्वच्छता केवल शारीरिक स्वच्छता का विषय नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की एक आधारशिला है। हमारी भावी पीढ़ी यदि इस सोच को अपनाए, तो हम एक स्वच्छ, सशक्त और सतत भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं।

इसी क्रम में, टीएचडीसी द्वारा 26.05.2025 को टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में ‘कचरे से खजाना’ के तहत घरों में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं को तैयार किए जाने हेतु एक दिवसीय प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 10 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा तीन-तीन के समूह में अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं को तैयार कर प्रदर्शनी की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया गया।

निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु बधाई दी और कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी। जब हम खुद स्वच्छता को अपनाते हैं, तब हमारे आसपास भी सकारात्मक बदलाव आते हैं। देश को स्वच्छ बनाने में हम सबकी सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

शैलेंद्र सिंह ने आगे कहा कि हमारे हर छोटे-छोटे प्रयास—जैसे कचरा अलग करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना, अपने आस-पास सफाई रखना—मिलकर एक बड़े और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन सकते हैं। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, यह एक सतत प्रक्रिया है जिसमें निरंतरता और सामूहिक सहभागिता से ही अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रदर्शनी में चयनित विजेता समूहों के साथ-साथ 19.05.2025 को आयोजित चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम में हर्ष कुमार, अपर महाप्रबन्धक (सा. एवं पर्या. विभाग), विपिन थपलियाल, उप महाप्रबन्धक, धर्म प्रकाश, वरिष्ठ प्रबन्धक, सविता रमोला, विद्यालय अध्यापिका, डॉ मनोज रांगड़, वरिष्ठ प्रबन्धक सहित टीएचडीसी व टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

इसके अतिरिक्त, स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत प्लास्टिक के प्रयोग को कम किए जाने हेतु लेबर कॉलोनी, ऋषिकेश में निवासरत परिवारों के घरों में डोर टू डोर अभियान के तहत जगरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया तथा घर-घर जाकर पॉलिथीन का प्रयोग ना किये जाने तथा कपडे का थैले का प्रयोग किये जाने हेतु अनुरोध किया गया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this