Home उत्तराखंड न्यूज़ जीबी पंत विश्वविद्यालय का 65वां स्थापना दिवस 11 से 17 नवंबर तक मनाया जायेगा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

जीबी पंत विश्वविद्यालय का 65वां स्थापना दिवस 11 से 17 नवंबर तक मनाया जायेगा

पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किये जायेंगे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।

देश के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय एवं हरित क्रांति की जननी गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर का 65वां स्थापना दिवस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में एक सप्ताह (नवम्बर 11 से 17, 2024) तक मनाया जायेगा, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय स्तर पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से स्थापना दिवस एवं पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक महत्व, रन फार यूनिवर्सिटी, नवाचार पर आधारित विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मॉडल का प्रदर्शन, विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूनिवर्सिटी बैंड शो, स्नातक छात्रों के भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) पर तकनीकी व्याख्यानों का आयोजन तथा ख्याति प्राप्त अधिकारियों एवं मुर्धन्य वैज्ञानिकों द्वारा जीबी पन्त मेमोरियल व्याख्यान एवं स्थापना दिवस व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विश्वविद्यालय के एल्युमिनाई एसोसिएशन (4ए) तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

स्थापना दिवस सप्ताह समारोह के नोडल अधिकारी निदेशक संचार डॉ. जे.पी. जायसवाल ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, अधिष्ठाता कृषि डॉ. एस.के. कश्यप, अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय डॉ. अल्का गोयल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ए.एस. जीना तथा अन्य महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं स्टाफ काउंसलर के सहयोग से किया जायेगा।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा विश्वविद्यालय के 65वें स्थापना दिवस सप्ताह समारोह के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी गयी है और संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भागीदारी हेतु आह्वाहन किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...