Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ तीर्थनगरी के कला शिक्षक के कला प्रोजेक्ट को मिली सयुंक्त राष्ट्र संघ में सराहना।
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

तीर्थनगरी के कला शिक्षक के कला प्रोजेक्ट को मिली सयुंक्त राष्ट्र संघ में सराहना।

8 जून 2022 को सारे वर्ल्ड ओसियन डे मनाया जाता है जिसके लिए यूनाइटेड नेशन ने इस बार की थीम पुनरोद्धार रखी है। तीर्थनगरी के कला शिक्षक राजेश चन्द्र जो कि आर.एन.आई. इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक कला के पद पर हैं के द्वारा विद्यालय के छात्र छत्राओं को लेकर एक कला प्रोजेक्ट किया गया। प्रदूषण के खिलाफ कला नामक इस प्रोजेक्ट में कई सारे बच्चों ने अपने आस पास के उन विषयों पर चित्रकारी की जो आगे जाकर समुद्र में रहने वाले जीव जंतुओं के लिए जानलेवा सिद्ध हो रहे हैं।

कई बच्चों ने कारखानों से निकल रहे विषैले रसायन तो कुछ ने कुछ ने घरेलू किचन वेस्ट को नदियों व सागर को प्रदूषित करने का चित्र बनाया। बच्चों के कला से प्रभावित होकर राजेश ने भी पेपर बोट नामक चित्र बनाया जो सागर दिवस की थीम पुनरोद्धार पर बना है। जिसमें ये दिखाया गया है को कागज की नाव और कागज के जहाज मिलकर एक कागज की ह्वेल मछली को जोड़ कर बचा रहे है। जिसका संदेश ये है कि बच्चों की मासूमियत ही इस संसार को बचा सकती है क्योंकि मानव अपने लालच में आज जंगलों से लेकर समुद्र तक तहस नहस कर चुका है।

वेबसाइट के शिक्षा वाले सेक्शन में राजेश की पेंटिंग व बच्चों के बनाइ पेंटिंग की झलकिया व भाषण को प्रदर्शित किया गया है जो अब सभी लोगों के लिए एक प्रेणास्रोत का कार्य करेगी। कला शिक्षक की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रबन्धक विनोद कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य अशोक कुमार रतूड़ी ने हर्ष व्यक्त कर शिक्षक व बच्चों को बधाई दी व आगे भी इस तरह के प्रोजेक्ट्स के आयोजन किया जाए ये शुभाशीष दिया।

राजेश इससे पहले भी 2020 और 2021 में यूनाइटेड नेशन में प्रदर्शित होकर मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...