Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दिल्ली से मसूरी आ रही बस पानी वाला बैंड में पलटी, 27 लोग सवार थे बस में
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

दिल्ली से मसूरी आ रही बस पानी वाला बैंड में पलटी, 27 लोग सवार थे बस में

आज सुबह पानी वाला बैंड के पास अचानक कामनी टूटने से एक बस रोड पर पलट गई। जिसमें 27 लोग सवार थे। जैसे ही बस पलटने की सूचना पुलिस को मिली थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बालूगंज थाने से पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर देखा तो एक बस रोड पर पलटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार यह बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी। जैसे ही बस पानी वाला बैंड के पास पहुंची तभी अचानक कामनी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर रोड़ पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। इस बस में कुल 27 लोग सवार थे, जो दिल्ली से मसूरी आ रहे थे।

बस पलटने से एक यात्री को मामूली चोट लगी और उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। इस व्यक्ति का नाम अर्चित शुक्ला है और यह दिल्ली का निवासी है। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। इस बस को 25 वर्षीय जसवंत निवासी विजय पार्क मौजपुर दिल्ली चला रहा था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...