Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, कहा विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग बनाई जायेगी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

मुख्यमंत्री ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, कहा विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग बनाई जायेगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। पिछले 5 सालों में केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक योजनाएं चल रही हैं। 1 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं केन्द्र सरकार की राज्य में चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। श्री बदरीनाथ के लिए भी 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से उनके द्वारा जनहित में 500 से अधिक निर्णय लिए गए हैं। पहली कैबिनेट में ही सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। कोरोना के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए एक साल की छूट प्रदान की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है।

कोरोना काल में हर वर्ग को राहत देने का कार्य किया गया। पर्यटन एवं परिवहन से जुड़े लोगों को 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 205 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। आशा, आंगनबाडी बहनों, उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भी वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में जो भी घोषणाएं की जा रही हैं, साथ ही उनका शासनादेश भी किया जा रहा है। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सभी विभागों को अगले 10 सालों का रोड मैप बनाने के लिए कहा गया है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अनेक प्राकृतिक सम्पदायें है। उत्तराखंड आध्यात्मिक एवं आस्था के साथ ही, वीरता एवं बहादुरी का केन्द्र भी है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित में अनेक कार्य हुए हैं।

विधायक मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए अनेक अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...