इसके साथ ही भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। चप्पे-चप्पे पर सेना के सशस्त्र जवान तैनात थे।

सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस के पास
अकादमी परिसर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस के पास है। परेड के दौरान सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक जीरो जोन रहा।
मुख्य परेड के बाद जनरल सिग्देल परेड के कलर पार्टी और केन ऑर्डलीज को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही, उन्होंने रिव्यूइंग ऑफिसर प्लेट और तलवार भी प्रदान किए। इसके बाद, नेपाली सेना के दो जेंटलमैन कैडेट्स समेत नए कमीशंड अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

एसीसी ने देश को बड़ी संख्या में दिए जांबाज अधिकारी
आइएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर ये कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल हुए। उपाधि पाने वालों में 19 कैडेट विज्ञान और 25 कैडेट कला वर्ग के हैं। कमांडेंट ले. जनरल संदीप जैन ने अफसर बने इन कैडेट को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कमांडेंट ले. जनरल संदीप जैन ने कहा कि एसीसी ने देश को बड़ी संख्या में जांबाज अधिकारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपाधि पाने वाले कैडेट की जिंदगी का यह एक अहम पड़ाव है। देश की आन, बान और शान बनाए रखने की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें।


Leave a comment