Home उत्तराखंड न्यूज़ श्रद्धालुओं के लिए इस दिन खुलेंगे तृतीय केदार के कपाट, वैशाखी के दिन की गई घोषणा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

श्रद्धालुओं के लिए इस दिन खुलेंगे तृतीय केदार के कपाट, वैशाखी के दिन की गई घोषणा

श्री तुंगनाथ भगवान की उत्सव डोली 26 अप्रैल, 2023 को चोपता से प्रस्थान करेगी तथा इसी दिन 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में आम दर्शन हेतु मंदिर के कपाट खुल जायेंगे। इस बात की जानकारी श्री केदारनाथ मंदिर के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने दी।

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है, इस यात्रा हेतु तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ प्रातः 10 बजकर 50 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। वैशाखी के अवसर पर भगवान श्री तुंगनाथ जी की शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में दस्तूरदार आचार्यों की उपस्थिति में कपाट खोलने की तिथि निश्चित की गई।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री केदारनाथ मंदिर के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने अवगत कराया है कि श्री तुंगनाथ मंदिर की चल विग्रह डोली 24 अप्रैल, 2023 को श्री भूतनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 25 अप्रैल को भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। 26 अप्रैल, 2023 को श्री तुंगनाथ भगवान की उत्सव डोली चोपता से प्रस्थान करेगी तथा इसी दिन 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में आम दर्शन हेतु मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...