Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 03 नवंबर को बंद होंगे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

03 नवंबर को बंद होंगे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट

श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस शीतकाल हेतु 03 नवंबर, 2024 को भाईदूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इस बार केदारनाथ धाम में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उक्त जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस शीतकाल हेतु 03 नवंबर, 2024 को भाईदूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 03 नवंबर को चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान होगी। इसके उपरांत रात्रि विश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी। 04 नवंबर को श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली रामपुर से प्रातः प्रस्थान होगी तथा फाटा, नारायकोटी होते हुए रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

05 नवंबर को चल-विग्रह डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11ः20 बजे अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा पूर्व परम्परा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...