Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 27 अक्टूबर को बंद होंगे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

27 अक्टूबर को बंद होंगे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट

श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट 27 अक्टूबर, 2022 को भैया दूज के दिन प्रातः 8ः30 बजे शीतकाल हेतु बंद कर दिए जाएंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी अधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर, 2022 को श्री केदारनाथ जी की उत्सव डोली मंदिर से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर रात्रि त्रिश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी। अगले दिन प्रातः रामपुर से प्रस्थान करते हुए फाटा, नारायणकोटी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए गुप्तकाशी पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को श्री केदारनाथ जी की उत्सव डोली प्रातः 8 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रस्थान कर पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी तथा परम्परानुसार अपने गद्दी स्थल में विराजमान होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...