पुलिस फोर्स द्वारा सख्ती किये जाने के कारण कोई भी श्रद्धालु हरकी पैड़ी में नहीं दिखाया दिया। मकर संक्रांति के दिन हरकी पैड़ी पर ऐसा नजारा पहले कभी नहीं दिखाई दिया था। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
गौरतलब रहे कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर पाबंदी लगा दी है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने निर्देश दिया था कि मकर संक्रांति के दिन स्थानीय और बाहरी किसी भी व्यक्ति को गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रधानमंत्री ने भी देशवासियों को मकर संक्रान्ति, उत्तरायण, भोगी, माघ बिहू और पोंगल की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “देशभर में हम विभिन्न त्योहार मना रहे हैं, जिसमें भारत की जीवन्त सांस्कृतिक विविधता झलकती है। इन त्योहारों पर मेरी बधाइयाँ ।
Greetings on Makar Sankranti. pic.twitter.com/4ittq5QTsr
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2022


Leave a comment