Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आरुषि निशंक को ग्लोबल वाटर वूमन इंटरप्रेन्योर अवार्ड- 2020
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनहरिद्वार

गंगा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आरुषि निशंक को ग्लोबल वाटर वूमन इंटरप्रेन्योर अवार्ड- 2020

सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना और स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि निशंक को ग्लोबल वाटर वूमन इंटरप्रेन्योर अवार्ड- 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान ‘द एनर्जी एंड इनवायरमेंट फाउंडेशन द्वारा गंगा स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दिया गया है। एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये आरुषि निशंक को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के मंत्री सीनेटर मारिस पायने, ऑस्ट्रेलिया के जल संसाधन मंत्री कीथ पिट, जल शक्ति मंत्रालय भारत के सचिव यूपी सिंह द्वारा सयुंक्त रूप से प्रदान किया गया।

Image may contain: 1 person, text that says 'WORLD WATER SUMMIT 2020 Water Management Locally Globally December 15-16 2020 Virtual Digital Conference Exhibition THANK YOU World water summit 2020 for the prestigious The EEF Global Water Women Entrepreneur Award 2020 @arushinishank'

आरुषि निशंक पिछले एक दशक से स्पर्श गंगा अभियान के तहत गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहीं हैं। इसके साथ ही वे नारी सशस्क्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद आरुषि अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह इस सम्मान के लिए एनर्जी एंड इनवायरमेंट फाउंडेशन की शुक्रगुजार हैं। वह इसे पूरे सम्मान के साथ ग्रहण करती हैं। यह पुरस्कार मेरे काम को मान्यता देता है। मैंने जो प्रयास किया उसके लिए पुरस्कार मिलना एक खास तरह का अहसास है।

Image may contain: 2 people, people standing

 

आरुषि भारत की एक प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं, जो विश्व के कई देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकीं हैं। वह फिल्म निर्मात्री भी हैं। गत वर्ष उनके द्वारा बनाई गई फिल्म “मेजर निराला” काफी चर्चित रही थी।

आरुषि को अब तक देश एवं विदेशों में उनकी उपलब्धियों के लिए अनेकों सम्मान मिल चुके हैं। इनमें यूथ आइकन अवॉर्ड (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारत गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमैंट अवार्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान आदि प्रमुख हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles