30 करोड़ की लागत से पौड़ी में बनेगा पहला माउंटेन म्यूजियम व प्लेनेटोरियम, सांसद अनिल बलूनी की एक अनूठी सौगात

30 करोड़ की लागत से पौड़ी में बनेगा पहला माउंटेन म्यूजियम व प्लेनेटोरियम, सांसद अनिल बलूनी की एक अनूठी सौगात

पौड़ी में 30 करोड़ की लागत से राज्य का पहला माउंटेन म्यूजियम व प्लेनेटोरियम बनेगा। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से उत्तराखंड को एक अनूठी सौगात दी है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर प्रदेश के पौड़ी जनपद में पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर पौड़ी में पहला संयुक्त पर्वतीय संग्रहालय और तारामंडल बनेगा। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 30 करोड़ की लागत आएगी। इस धनराशि को अनिल बलूनी सांसद निधि और अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे। इसकी पहली किस्त के रूप में उन्होंने 4.62 करोड़ की प्रारंभिक राशि जारी कर दी है। अनिल बलूनी ने कहा कि इस संग्रहालय और तारामंडल बनने से पौड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और यह पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन जाएगा।

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा। इस परिसर में शैक्षिक, ज्ञानवर्द्धक और रोचक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी आवश्यकता होगी वह पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा, जहां खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

पौड़ी नगर की अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है, जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है। यह पौड़ी नगर को तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। यह भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं का प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि भविष्य में ये दोनों संस्थान विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे। वे शैक्षिक भ्रमण के दौरान अपने अनेक कौतुहल व प्रश्नों का समाधान यहां प्राप्त करेंगे। साथ ही पौड़ी नगर में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस केंद्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए अन्य शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस बहुउद्देशीय संस्थान में अतिथि गृह, जैव विविधता, नॉलेज पार्क व साइंस पार्क भी विकसित किया जाएगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this