Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ग्रीन स्कूल के संस्थापक संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद की बैठक में होंगे शामिल, जुलाई में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होगी बैठक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

ग्रीन स्कूल के संस्थापक संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद की बैठक में होंगे शामिल, जुलाई में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होगी बैठक

ग्रीन स्कूल के संस्थापक वीरेंद्र रावत को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद सतत विकास पर आगामी 10 से 19 जुलाई 2023 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित उच्च-स्तरीय राजनीतिक फोरम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

आर्थिक और सामाजिक परिषद के तत्वावधान में सतत विकास पर उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच की बैठक 10 जुलाई से 19 जुलाई 2023 तक चलेगी, जिसमें 3 दिन 17 से 19 जुलाई 2023 सदस्य देशों के मंत्री भी भाग लेंगे।

फोरम में मुख्य रूप से कोरोना वायरस (कोविड-19) से रिकवरी में तेजी लाना और सभी स्तरों पर सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा का पूर्ण कार्यान्वयन के बारे में चर्चा की जाएगी।

फोरम में, प्रतिभागी सतत विकास के लक्ष्यों पर प्रभावी और समावेशी पुनर्प्राप्ति उपायों पर चर्चा करेंगे और 2030 एजेंडा और के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए कार्रवाई योग्य नीति मार्गदर्शन का खाका तैयार करेंगे।

2023 की बैठक में सतत विकास के लक्ष्यों जैसे कि स्वच्छ जल और स्वच्छता। सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचागत सुविधा, टिकाऊ शहर और समुदाय के दिए को को प्राप्त करने के लिए साझेदारी पर गहन समीक्षा की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...