Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रही ट्रैन पर बम होने की खबर से मच गई अफरा तफ़री
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रही ट्रैन पर बम होने की खबर से मच गई अफरा तफ़री

दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रही ट्रेन में बम की सूचना से उस समय हड़कंप मच गया जब हजारों की तादात में यात्री ट्रेन से हरिद्वार आ रहे थे। आपको बता दे की दिल्ली से आए शराब के नशे में रिंकू नामक कावड़िये ने फोन पर जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना दी की ट्रेन में बम है।

बम की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुँचे बम डिस्पोजल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रेन खंगाली गई। वही जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया की रिंकू ने शराब के नशे में सूचना दी थी की किसी बैग में बम है जिस पर जीआरपी पुलिस द्वारा चेकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान सूचना फर्जी पाई गई। उन्होंने बताया की कुछ यात्रियों से उसकी कहा सुनी हो गई थी उन्ही को सबक सिखाने के लिए रिंकू ने झूठी सूचना जीआरपी को दी थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...