Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारों धामों में मंदिर से 50 मीटर तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध, अन्य मामलों में भी होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनपर्यटन समाचार

चारों धामों में मंदिर से 50 मीटर तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध, अन्य मामलों में भी होगी सख्त कार्रवाई

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किये हैं उन्होंने कहा कि जो भी दिशा निर्देश जारी किए गये हैं उनका सख्ती से पालन किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए चारों धामों में मंदिर परिसर की 50 मीटर की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाये जाना पूर्णत: प्रति​बंधित किया गया है। जो भी इन नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाये और लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत नहीं होनी चाहिए।

राधा रतूड़ी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सारी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र भेज रहे हैं कि कोई श्रद्धालु अपंजीकृत वाहन में या अपंजीकृत तरीके से न आएं। उन्होंने कहा कि रास्तों पर सख्ती से जांच हो रही है और जो भी श्रद्धालु दिशा निर्देश का पालन नहीं करेगा उसे यात्रा में जानी की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हर पड़ाव पर भोजन, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है जिससे कि यात्रियों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अभी तक चारधाम यात्रा के दौरान कहीं पर कोई भगदड़ नहीं हुई है। अगर कोई गलत अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...