Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ काली पट्टी बांधकर पढ़ा रहे हैं हजारों शिक्षक, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

काली पट्टी बांधकर पढ़ा रहे हैं हजारों शिक्षक, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत

राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा मंत्री के साथ दो माह पहले हुई बैठक में विभिन्न मांगों पर सहमति के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे शिक्षक नाराज हैं। इसके चलते प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर के 17 हजार से अधिक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल के अनुसार राजकीय शिक्षक संघ के साथ शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ दो माह पूर्व हुई बैठक में विभिन्न मांगों में सहमति बनी थी। बावजूद विभागीय अधिकारियों और शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाह्न पर आज से चरणबद्ध आंदोलन प्रस्तावित है। इसी आंदोलन के तहत आज सभी अध्यापकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन करते हुए विरोध जताया।

ये हैं मांगें

नवेंदु मठपाल के अनुसार मांगों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग के साथ-साथ सभी स्तरों की पदोन्नति सूची तत्काल जारी किए जाने, 5400 ग्रड-पे को राजपत्रित घोषित किए जाने, स्थानांतरण की विसंगतियों को दुरुस्त कर म्युचल स्थानांतरण की सूची निर्गत करने जैसी मांगे महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...