Home उत्तराखंड न्यूज़ दो दिन की राहत के बाद बढ़ी परेशानी, बच्चे समेत 3 लोग कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूननैनीताल

दो दिन की राहत के बाद बढ़ी परेशानी, बच्चे समेत 3 लोग कोरोना पॉजिटिव

दो मामले कोरोना हॉटस्पॉट देहरादून और एक मामला नैनीताल के रामनगर में सामने आया है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव लोगों को संख्या 40 हो गई है। हालांकि इनमें से अब तक नौ लोक स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमण को थामने का प्रयास कर रहे उत्तराखंड में दो दिन का राहत के बाद शुक्रवार को संकट और बढ़ गया। राज्य में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक बच्चा, एक मिलिट्री अस्पताल की डॉक्टर और एक जमाती शामिल है।

दो मामले कोरोना हॉटस्पॉट देहरादून और एक मामला नैनीताल के रामनगर में सामने आया है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव लोगों को संख्या 40 हो गई है। हालांकि इनमें से अब तक नौ लोक स्वस्थ हो चुके हैं। देहरादून में एक क्वारंटीन सेंटर में रखे गए बच्चे को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है।

कोरोना संक्रमित मिले बच्चे को दून अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव मिली सेना की एक महिला डॉक्टर दो दिन पहले ही लखनऊ से देहरादून लौटी थीं। रामनगर में कोरोना संक्रमित पाया गया तीसरा व्यक्ति जमात से जुड़ा है।

यह भी देखें – कोरोना के खिलाफ उत्तराखंड की लड़ाई में ‘उत्तरकाशी मॉडल’ बेहतरीन

शुक्रवार को कुल 199 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 541 लोग आइसोलेशन में रखे गए हैं। इसके अलावा 63313 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। 1848 लोग संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए हैं। राज्य से भेजे गए 2831 सैंपलों में से 2420 की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 371 टेस्ट की रिपोर्ट आना शेष है।

 

उत्तराखंड में अभी तक देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा में 40 संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में अभी तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है। कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले पाए जाने से देहरादून जिले को रेड जोन घोषित किया गया है, जबकि सात जिलों में पॉजिटिव मामला नहीं आने से ग्रीन जोन में रखा गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...