Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ द एशियन स्कूल के तीन खिलाडियों ने सोना जीतकर पिथौरागढ़ को बनाया चैंपियन
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़

द एशियन स्कूल के तीन खिलाडियों ने सोना जीतकर पिथौरागढ़ को बनाया चैंपियन

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों का फाइनल मुकाबला जीतकर पिथौरागढ़ चैंपियन बन गया है। पिथौरागढ़ के तीन खिलाड़ियों ने विभिन्न भाग वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। देहरादून ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में द एशियन स्कूल, पिथौरागढ़ के तीन खिलाडियों ने सोना जीतकर पिथौरागढ को चैंपियन बनाया है साथ ही जिला और विद्यालय का नाम किया रौशन किया है। अब ये विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। विद्यालय के संस्थापक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जूना अखाडा स्वामी वीरेंद्रनंद जी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

बेतालघाट में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 48 से 50 किलो भार वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के धीरज रावल ने स्वर्ण पदक जीता है, पौड़ी के मयंक बिष्ट ने रजत और पुरुषोत्तम ने कांस्य पदक जीता है। 52 से 54 किलो भार में कोटद्वार के अनुपम शुक्ला ने स्वर्ण, पिथौरागढ़ के धीरेंद्र ने रजत और पिथौरागढ़ के नितिन बिष्ट ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

54 से 57 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ के सावन खेड़ा स्वर्ण, देहरादून के करण कुमार रजत और पौड़ी के जितेन अग्रवाल कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग के 54 से 57 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की रानी लोहिया स्वर्ण, देहरादून की सगुन रजत पदक और 57 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की निकिता चंद्र स्वर्ण, देहरादून की अंशिका रजत पदक जीते। बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार अल्मोड़ा की अंकिता लुंठी को दिया गया। आयोजक समिति अध्यक्ष राहुल अरोरा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...