Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उर्वशी रौतेला, अक्षय कुमार के बाद टाइगर श्रॉफ ने की पहाड़ के लाल अभिषेक भट्ट की तारीफ, भेजा वीडियो मैसेज
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उर्वशी रौतेला, अक्षय कुमार के बाद टाइगर श्रॉफ ने की पहाड़ के लाल अभिषेक भट्ट की तारीफ, भेजा वीडियो मैसेज

खिलाड़ी अक्षय कुमार और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने पहाड़ के जिस कलाकार की तारीफ की थी, उस एक्शन ऐक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी पसंद किया। अभिषेक के रैप, गीत और उनका काम टाइगर को इतना पसंद आया कि उन्होंने मिलने की भी इच्छा जाहिर की है।

उत्तराखंड के युवा अपने कामों से लगातार देश और दुनियाभर के लोगों का दिल जीतते रहे हैं। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, वहां पहाड़ के युवा अपने हुनर से मिसाल कायम कर रहे हैं। इन्हीं प्रतिभाशाली युवाओं में से एक हैं अभिषेक भट्ट। अभिषेक की आंखों ने भी एक सपना देखा और उस सपने को पूरा करने का जुनून उनमें सवार हो गया। अभिषेक भट्ट वही पहाड़ी लड़के हैं, जिनकी तारीफ बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार कर चुके हैं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला भी अभिषेक के काम की तारीफ कर चुकी हैं।

अब अभिषेक को टाइगर श्रॉफ ने एक मोटिवेशनल मैसेज भेजा है और उनसे जल्द मिलने की इच्छा भी जाहिर की है। मूल रूप से टिहरी के थौलाधार के बंड्वाल गांव के रहने वाले अभिषेक भट्ट देहरादून में रह रहे हैं। अभिषेक भट्ट देहरादून के एक युवा कलाकार और व्लॉगर हैं।

 

 

अभिषेक अभी तक अपनी टीम के साथ मिलकर कई म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज और शार्ट फिल्म बना चुके हैं। अभिषेक को उनके यूट्यूब चैनल “देहरादून से” भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अभिषेक उसमे देहरादून की खूबसूरती और तरह तरह का कंटेंट लोगों तक पहुंचाते रहते हैं।

खास बात ये है कि अभिषेक एक बेहतरीन रैपर भी हैं। जब अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा आई थी, तो अभिषेक ने एक रैप गीत गाया था। इसकी तारीफ खुद अक्षय ने भी की थी। इसके अलावा उर्वशी रौतेला की फिल्म हेट स्टोरी-4 के आशिक बनाया आपने गीत में अभिषेक भट्ट ने अपने रैप से जुगलबंदी करके भी उर्वशी का दिल जीत लिया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...