Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली 24 घंटे में 15 शव मिले… 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता, 8 दिन बाद अब भी चमत्कार की उम्मीद
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

24 घंटे में 15 शव मिले… 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता, 8 दिन बाद अब भी चमत्कार की उम्मीद

उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा को 8 दिन बीत चुके हैं। बचाव एवं राहत अभियान लगातार जारी है। तपोवन टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार, प्रशासन और एजेंसियों की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में एक के बाद एक शव मिलने जाने से परिजनों की घबराहट और उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।

आज सुबह सुरंग से 8वां शव बरामद किया गया। इस तरह से पिछले 24 घंटे में कुल 15 शव मिल चुके हैं। NDRF के​ डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने बताया है कि अब तक तपोवन टनल से कुल 8 शव बरामद हुए हैं, कल (रविवार, 14 फरवरी) रात के बाद 2 शव बरामद हुए। रैणी से कुल 7 शव बरामद हुए हैं।

राहत एवं बचाव अभियान के साथ ही प्रशासन किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने की दिशा में भी काम कर रहा है।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...