Home उत्तराखंड न्यूज़ बारिश से केदारनाथ हाइवे पर स्थित सुरंग के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही हुई बंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

बारिश से केदारनाथ हाइवे पर स्थित सुरंग के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही हुई बंद

रुद्रप्रयाग में कल रात से बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के कारण रुद्रप्रयाग शहर में केदारनाथ हाइवे पर स्थित सुरंग का ऊपरी हिस्सा ढह गया। जबकि सुरंग के बीच में एक बड़ा छेद भी हो गया। फिलहाल इस रस्ते केदारनाथ धाम जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद की गई है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रूद्रप्रयाग जिले में भी लगातार बारिश होने से केदारनाथ धाम जाने वाले रास्ते को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। रास्ता बंद होने के कारण अब सभी यात्री बाईपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। वही दूसरी ओर रात को हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई। बद्रीनाथ क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। घाट जलमग्न हो चुके हैं। बेलनी पुल के नीचे शिव मूर्ति डूब गई है और आवासीय घरों को खतरा पैदा हो गया है।

रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाइवे पर लगभग 50 मीटर लंबी सुरंग स्थित है। कल रात हुई बारिश से इस सुरंग का आगे वाला हिस्सा टूट गया। जबकि सुरंग के बीच में एक छेद भी हो गया। फिलहाल सुरंग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

सभी यात्री और स्थानीय लोगों के वाहन बाईपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। सुरंग को खोलने का कार्य भी शुरू हो गया है। जिले में लगातार बारिश जारी है। बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा चल रही है। धाम में भी रुक रुक कर बारिश हो रही है।

वहीं बद्रीनाथ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी से सटे आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बेलनी पुल के नीचे स्थित शिव की मूर्ति भी जलमग्न हो चुकी है। उफान पर बह रही अलकनंदा नदी में कूड़ा खचरा और बड़े बड़े पेड़ बहकर आ रहे हैं।

सभासद सुरेंद्र रावत ने कहा कि केदारघाटी के साथ केदारनाथ धाम को जोड़ने वाली संगम स्थित सुरंग बंद हो चुकी है। यहां पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से सुरंग में बड़ा छेद हो चुका है और आवाजाही बंद हो चुकी है। नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। नदी किनारे बसे लोगों से सचेत रहने को कहा जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...