Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां डूबने से हुई चार बच्चो की मौत, मचा कोहराम
उत्तराखंड न्यूज़

यहां डूबने से हुई चार बच्चो की मौत, मचा कोहराम

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हुई है। पुलिस तीन बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है। हादसा गदेरे में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने की सूचना आ रही है, पूरा मामला बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील का है।

कपकोट थाने से 50 किलोमीटर आगे गोगिना के पास गदेरे में नहाने गए 4 बच्चे पानी में डूब गए हैं जिनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। जिनकी सबको रेस्क्यू कर लिया गया है तो वहीं एक बच्चे की तलाश की जा रही है एसपी बागेश्वर अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की कपकोट से 50 किलोमीटर आगे की तरफ गोगीना में बच्चे गदेरे में नहा रहे थे कि, अचानक पानी तेजी से उनकी तरफ आया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...