Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम त्रिवेंद्र ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में फहराया तिरंगा, कई योजनाओं की सौगात
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीदेहरादून

सीएम त्रिवेंद्र ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में फहराया तिरंगा, कई योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराडीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर स्वर्णिम इतिहास रचा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 76.67 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप ही राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरककार संकल्पबद्व है।

 

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने भराडीसैंण विधानसभा परिसर में 6071.82 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 1595.83 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। जिन योजनाओं को लोकापर्ण किया गया उनमें जिलासू-उत्तरौं मोटर मार्ग डामरीकरण, गैरसैंण में क्रीड़ास्थल का विस्तारीकरण तथा विकास, कर्णप्रयाग में बाला से सिरकोट मोटर मार्ग का नवनिर्माण, लाख, आदिब्रदी-नौटी से कॉसुवा होते हुए चांदपुर गढ़ी तक नवनिर्माण, चेपड़ो गधेरे में लौहे के पुल का निर्माण, राइका कुराड़ में कम्प्यूटर, पुस्तकालय एवं आर्ट क्राफ्ट भवन निर्माण, राउमावि कंडवाल में कम्प्यूटर, पुस्तकालय एवं आर्ट क्राफ्ट भवन निर्माण, राउमावि सणकोट मे प्रयोगशाला, कम्प्यूटर, पुस्तकालय एवं आर्ट क्राफ्ट भवन निर्माण, गैरोली-मल्ली ग्राम समूह पेयजल योजना, हेलंग-ल्यारी-उगर्म मोटर मार्ग स्टेज 2 तथा गीबर से पैब मोटर मार्ग शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज लिए भराडीसैंण में से बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

 

 

 

भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और दूसरे गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कोरोना वारियर्स को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने गैरसैंण के लिए 12 घोषणाएं की। जिसमें सीएचसी गैरसैंण में 50 बेड का सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बनाना, उसमें टेली मेडिसन की सुविधा प्रदान करना। भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मिनी सचिवालय की स्थापना, भराड़ीसैंण क्षेत्र में पम्पिंग पेयजल लाइन का निर्माण, भराड़ीसैंण-गैरसैंण में साइनेजेज लगाना, भराड़ीसैंण-गैरसैंण क्षेत्र में जियो ओएफसी, नेटवर्किंग का विस्तारीकरण, लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, गैरसैंण में 08 कमरों के निर्माण, गैरसैंण ब्लॉक में कृषि विकास हेतु कोल्ड स्टोरेज एवं फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, बेनीताल का एस्ट्रो विलेज के रूप में विकास, भराड़ीसैंण में ईको ट्रेल/ईको पार्क की स्थापना, जीआईसी भराड़ीसैंण में 02 अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण और राजकीय आईटीआई गैरसैंण का भवन निर्माण एवं उपकरणों के लिए पैसे की व्यवस्था करना मुख्य है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...