Home उत्तराखंड न्यूज़ वाहन में तोडफोड और हवाई फायरिंग कर आंतक फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

वाहन में तोडफोड और हवाई फायरिंग कर आंतक फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान वाहनों में सवार यात्रियों के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटनास्थल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का अवलोकन किया।

वाहन में तोडफोड और हवाई फायरिंग कर आंतक फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में देहरादून से लखीमपुर सड़क मार्ग पर वाहन चलाने को लेकर एकक्षत्र अधिकार कायम करने के लिए बस, बोलेरो में तोड़फोड़ करने, सवारियों को धमकाने और हवाई फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने उप्र के हापूड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे भी बरामद किए हैं।  अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो और बस में तोड़फोड़ करने और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो बदमाशो को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो 315 बोर के तमंचे बरामद किए हैं। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक 19 मार्च को रुद्रपुर में एक पैसेंजर बस में कुछ बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। जिसके बाद 22 व 23 की रात्रि में थाना कुंडा क्षेत्र में वही आरोपी दो वाहनों में सवार होकर पहुंचे, जहां पर उन्होंने शैलेन्द्र उर्फ शीलू निवासी ग्राम पसौली थाना औरंगाबाद की बोलेरो में तोड़फोड़ व दहशत कायम करने के लिए फायरिंग की।
इस दौरान वाहनों में सवार यात्रियों के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटनास्थल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का अवलोकन किया। जिसके बाद चार संदिग्ध फैसल, शाहिनूर निवासी शिवदयालपुर गली नंबर एक थाना हापुड़ जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश, सौरभ उर्फ टीनू ग्राम पतई भूड थाना हसनपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश, फैसल उर्फ राजा निवासी ग्राम वेट थाना सिम्भावली जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया।
आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए गए, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी लोकेशन बदल रहे थे। जिसके बाद थाना कुंडा पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट और 84 बीएनएसएस की कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने बीते दिन आरोपी सलमान निवासी गढ़मुक्तेश्वर मीरा की रेती थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश, फैसल निवासी शिवदयाल कॉलोनी हापुड़ जिला हापुड़ को दो तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...