Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर विश्वविद्यालय में वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंतनगर विश्वविद्यालय में वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

पंतनगर विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय द्वारा वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर दो-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 11 फरवरी 2023 से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग होंगे। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपतियों सहित विभिन्न संस्थानों के उप महानिदेशक, विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल होंगे।

निदेशक शोध, डा. अजीत सिंह नैन ने बताया कि सम्मेलन में अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, सिंगापुर अन्य देशों के प्राख्यात वैज्ञानिकों, भारतीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति भी प्रतिभाग करेंगे।

इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में विषेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, वैज्ञानिकां और अतिथियों के साथ परस्पर संवाद, अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ गठबंधन स्थापित करने की संभावनाएं तथा अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं हेतु वित-पोषण की संभावनाएं आदि होंगे।

शोध निदेशालय के संयुक्त निदेशक तथा सम्मेलन के आयोजन सचिव डा. के.पी. सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा 11 फरवरी 2023 को सुबह 9ः00 बजे डा. रतन सिंह सभागार, पशुचिकित्सा महाविद्यालय में किया जायेगा जिसमें लगभग 350 संकाय सदस्यों, अतिथियों आदि के उपस्थित होने की संभावना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...