Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ग्रुप सी में 854 पदों पर वैकेंसी, 10 नवंबर से करें आवेदन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ग्रुप सी में 854 पदों पर वैकेंसी, 10 नवंबर से करें आवेदन

रोजगार की तलाश कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के 13 विभागों में खाली पड़े 854 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर है।  लिखित परीक्षा का अनुमानित समय मई 2021 के आसपास होगा।

इच्छुक अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक अभ्यार्थी निम्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या कम हो सकती है या बढ़ सकती है।

किस विभाग में कितने पद 

ग्राम विकास अधिकारी- 381
ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायती राज विभाग)- 292
सहायक प्रबंध उद्योग- 70
सहायक समाज कल्याण अधिकारी- 35
सुपरवाइजर महिला शक्तिकरण और बाल विकास विकास- 34
मैट्रनकेयर सह हॉस्टल इंचार्ज- 16
सूचना और जनसंपर्क विभाग में डाटा ऑपरेटर- 09
पर्यटन विकास परिषद में सहायक स्वागत- 09
सहायक चकबंदी अधिकारी- 04
समाज कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक- 03
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी- 02
राज्य निर्वाचन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी- 01
सूचना व लोक संपर्क विभाग में संवीक्षक- 01

पूरी विज्ञप्ति के लिए इस लिंक पर क्लिक करें –

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...