Home उत्तराखंड न्यूज़ UKSSSC का परीक्षा का कलेंडर एक सप्ताह में होगा तैयार, दिसंबर जनवरी में होगी परीक्षाएं
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

UKSSSC का परीक्षा का कलेंडर एक सप्ताह में होगा तैयार, दिसंबर जनवरी में होगी परीक्षाएं

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं यूकेएसएसएससी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई जिसमें मंथन किया गया कि यूपीएससी द्वारा कराये जाने वाले परीक्षा का कलेंडर एक सप्ताह में तैयार हो जायेगा और परीक्षा दिसंबर जनवरी में कराई जायेंगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा अवगत कराया गया है कि कैबिनेट की बैठक दिनांक 09 सितम्बर, 2022 में लिये गये निर्णय के क्रम में यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया गया है, जिसके आलोक में आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर अग्रेतर विभिन्न कार्यवाहियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं, जो कि निम्नवत हैंः

(क) दिनांक 10 सितम्बर, 2022 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं यूकेएसएसएससी के अधिकारियों की आहूत बैठक में स्थिति का जायजा लिया गया तथा यह मंथन किया गया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की जा रही परीक्षाओं को बाधित किये बगैर उनके साथ-साथ उक्त 23 परीक्षाओं को भी त्वरित गति से शुचितापूर्वक ढंग से समानान्तर तौर पर (in Parallel manner) सम्पादित किया जाए।
(ख) पुनः आज 12 सितम्बर, 2022 को लोक सेवा आयोग की बैठक में गहन विचारोपरान्त निम्नलिखित निर्णय लिये गयेः

1. एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कलेंडर जारी किया जाएगा।
2. माह अक्टूबर-नवम्बर, 2022 में 03 से 04 महत्वपूर्ण परीक्षाओं की विज्ञप्ति प्राथमिकता के आधार पर जारी की जाएगी तथा माह दिसम्बर, 2022 जनवरी, 2023 में 03-04 परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
3. सम्बन्धित भर्तियों के परीक्षा पाठ्यक्रमों, भर्ती नियमों, विज्ञापन आदि का बारीकी से परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी विधिक अड़चन से बचा जा सके।
4. उपर्युक्त कार्य दायित्वों के सुचारू ढंग से संचालन हेतु पर्याप्त मानव एवं वित्तीय संसाधन की उपलब्धता हेतु उत्तराखंड शासन को आज ही अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया है ।
5. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जैसी गरिमामयी संवैधानिक संस्था के प्रति जनसामान्य एवं अभ्यर्थियों का पूर्ण विश्वास बनाए रखने के दृष्टिगत उनकी पृच्छाओं / शंकाओं यदि कोई हों, आदि के निवारण हेतु आयोग में एक पृच्छा निवारण प्रकोष्ठ Public Grievance Redressal Cell) (PGRC) स्थापित किया जा रहा है। इसका विस्तृत विवरण (Contact number, email & Social Media handle etc) आदि पृथक से जारी किया जायेगा।
6. अभ्यर्थियों से यह अनुरोध है कि वह संयम बरतते हुए परीक्षा कलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी करें, उक्त परीक्षा कलेंडर एक सप्ताह के अंदर आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। किसी भी संशय की स्थिति में PGRC से सम्पर्क स्थापित कर समाधान प्राप्त किया जा सकेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...