Home उत्तराखंड न्यूज़ यूएन वाटर ने जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा शिक्षक के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

यूएन वाटर ने जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा शिक्षक के प्रयासों को सराहा

यूनाइटेड नेशन ऑर्गनाइजेशन के यूएन वाटर ऑफिसियल सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके युवा शिक्षक राजेश चन्द्र के जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सराहा गया।

यूनाइटेड नेशन ऑर्गनाइजेशन के यूएन वाटर ऑफिसियल सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके युवा शिक्षक राजेश चन्द्र के जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सराहा गया। यू एन वाटर कैम्पेन के तहत तीर्थनगरी भल्लाफार्म निवासी युवा शिक्षक द्वारा बनाई गई एक हमिंगबर्ड का चित्र व अपने विद्यालय आर इन आई इंटर कॉलेज के बाल गंगा प्रहरियों के साथ मिलकर किया जा रहा ईको ब्रिक प्रोजेक्ट व गंगा सफाई अभियान की तस्वीर साझा की गई।

राजेश ने बताया कि यू एन वाटर कैम्पेन यू एन वाटर कॉन्फ्रेंस 2023 का हिस्सा है जिसमें विश्व भर से जल संरक्षण के लिए लोगों को जनसहभागिता से जागरूक किया जा रहा है। राजेश अपने विद्यालय के बाल गंगा प्रहरी बच्चों के के साथ एक इको ब्रिक प्रोजेक्ट कर रहे हैं जिसमें सभी बच्चे अपने आस पास से सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे चिप्स के पैकेट इत्यादि को इक्कट्ठा कर बोतल में भर के इको ब्रिक्स बना रहे है इससे वे पैकेट जगह जगह नही फैलते और व इन इको ब्रिक्स से वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली कुछ कलाकृतियां बनाने वाले है।

अभी वे इस इको ब्रिक्स से एक भारतीय जलीय जीव डॉल्फिन का एक मूर्ति शिल्प बनाने में जुटे है जो गंगा व अन्य नदियों में प्लास्टिक न फेकने के लिए लोगों को जागरूक करेगा। इस प्रोजेक्ट में राजेश के साथ गंगा प्रहरी मनोज निषाद विकास, सुमित व विद्यालय के वे विद्यार्थियों की टीम है जिन्हें भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में बाल गंगा प्रहरी की ट्रेंनिग दी गयी है जिससे ये छात्र छात्राएं अपने वन्य जीवों व नदियों के संरक्षण करने हेतु जागरूक किया जाता है।

भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक वीरेंद्र तिवारी, डीन डॉ रुचि बडोला व बाल गंगा प्रहरी कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. संगीता अंगोम ने विद्यालय के इस प्रयास की सरहाना की व विद्यालय के प्रर्धानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने भी राजेश व प्रतिभागी छात्र छात्राओं को बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...