Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत रूद्रप्रयाग के कण्डाली गांव के पांच परिवारों ने किया गृह प्रवेश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत रूद्रप्रयाग के कण्डाली गांव के पांच परिवारों ने किया गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थियों को वर्ष 2020-21 एव 2021-22 में स्वीकृति के सापेक्ष आवास पूर्ण करने पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित कर गृह प्रवेश पर हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत शासन / भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आवास दिवस कार्यक्रम जनपद रूद्रप्रयाग के विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत कण्डाली में पांच परिवारों इन्दी देवी, मीना देवी, महेश्वरी देवी, माधूरी देवी, सुमन देवी द्वारा सामूहिक रूप से गृह प्रवेश कार्यक्रम ग्राम प्रधान पूजा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला बहुगुणा एवं ग्राम्य विकास विभाग रमेश चन्द्र, परियोजना निदेशक, सुधीर नेगी सहायक संख्याधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी नरेश कोहली तथा हरीश चन्द्र सेमवाल जीआरएस की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कण्डाली की प्रतीक्षा सूची को कार्यक्रम में पढकर सुनाया गया। प्रतीक्षा सूची में भारत सरकार द्वारा प्राप्त लक्ष्य के अनुसार लाभार्थियों के आवास मानकों के अनुसार पूर्ण किये गये हैं, लाभार्थियों द्वारा 95 दिवस का रोजगार सृजन, शौचालय निर्माण, गुणवत्ता पूर्वक सन्तोषजनक रूप से किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थियों को वर्ष 2020-21 एव 2021-22 में स्वीकृति के सापेक्ष आवास पूर्ण करने पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित कर गृह प्रवेश पर हार्दिक बधाई दी है।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश बहुगुणा द्वारा बताया गया कि जनपद रुद्रप्रयाग में प्रतीक्षा सूची में अवशेष आवासों को यथा शीघ्र आवंटन किया जाय। आयोजित सामुहित गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्बन्धित ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...