Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मसूरी में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री होंगे मुख्य अथिति
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

मसूरी में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री होंगे मुख्य अथिति

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से टोंस (तमसा) नदी को यमुना की सहायक नदी के तौर पर लेते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग 100 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले एसटीपी एवं घाटों के जीर्णोद्वार योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि देहरादून शहर के उत्तरी क्षेत्र, जिसमें गढ़ी कैंट सहित कई अन्य क्षेत्र सम्मिलित है, जिसका समस्त अवशिष्ट जल और मल मूत्र तमसा नदी में जाता है। गढ़ी कैंट क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ की लागत से एसटीपी निर्माण और लगभग 20 करोड़ की लागत से टपकेश्वर में घाटों का सौंदर्यकरण कार्य किया जाना आवश्यक है।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से आग्रह करते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत इन योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किया जाए। जिस पर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

इसके अतिरिक्त, मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को 28 अगस्त को मसूरी में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए उन्हें मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। केन्द्रीय मंत्री ने मसूरी में होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति प्रकट की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...