Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है और कहा है कि आज देश को उन पर गर्व है आज के दिन को इतिहास में सदा सदा के लिए याद किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक घटना का देश को साक्षी बनाया है आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा है।

भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को दी गई बधाई

अजय भट्ट ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों का हमेशा उत्साह वर्धन किया उन्हें प्रोत्साहित करते रहे और आज यह गर्व का क्षण हम सभी भारतवासियों के सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों और चंद्रयान-3 की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं साथ ही देश और प्रदेश की जनता को भी बधाई दी है और कहा कि आज देश में जश्न का माहौल है देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प में पहला कदम रख चुका है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...