Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली चमोली आपदाः केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने श्रमिकों को लेकर जताई अनहोनी की आशंका
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

चमोली आपदाः केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने श्रमिकों को लेकर जताई अनहोनी की आशंका

समय बीतने के साथ ही चमोली की तपोवन सुरंग में फंसे लोगों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आशंका जताई है कि लापता लोग अब शायद बचे नहीं है। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि उस परियोजना के 93 श्रमिक अभी लापता हैं। हमें लगता है वे बचे नहीं हैं। 49 लोग अभी भी सुरंग में फंसे हुए हैं। हमारी परियोजनाएं जहां हैं हर जगह अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाएंगे। मारे गए श्रमिकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये देने को कहा गया है।

उधर, उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने ताजा अपडेट दिया है कि मलबे में से दो शव और बरामद हुए हैं, तीसरा शव दिख रहा है तो इस तरह अब तक कुल 29 शव बरामद हो चुके हैं।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि पीएम मोदी ने आज सुबह भी फोन कर जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि टनल में क़रीब 35 श्रमिक फंसे हैं, उनके लिए ड्रिल करके टनल में रस्सी लगाने की कोशिश की जा रही है। इसकी सफलता में अभी थोड़ा समय लगेगा लेकिन इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का सुबह फोन आया था, वह लगातार यहां का अपडेट ले रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles