उत्तराखंड में रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है। राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं रविवार को पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। ये सभी ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से नई एसओपी जारी कर दी गई है।
उत्तराखंड में मंगलवार को शाम पांच बजे तक 3000 से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। इसके साथी ही 27 लोगों की जान चली गई।
यहां देखें पूरी एसओपी..





Leave a comment