अपने वोट का सही इस्तेमाल करें एवं और लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें

अपने वोट का सही इस्तेमाल करें एवं और लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने समस्त मतदाताओं को कहा की मतदान के लिए आगे आए तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों तथा पुलिस जवानों को मतदाता की शपथ दिलाई। इस वर्ष मतदाता दिवस की थीम निर्वाचनों को समावेशी, सुगम एवं सहभागितापूर्ण बनाये रही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान को लेकर युवाओं की भूमिका रहती है।

क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को उन्होंने कहा कि अपने परिवार, गांव सहित अन्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें, जिससे लोकतंत्र मजबूत बन सकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी 2022 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इस अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन कंडोलिया पार्क से सर्किट हाउस तक किया गया।

इधर कंडोलिया मैदान में डॉ. विजय कुमार जोगदंडे तथा एसएसपी यशवंत सिंह चैहान ने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को मतदाता शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन जवानों को कोविड-19 का तीसरा डोज नहीं लगा है वह जल्द टीका लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही एसएसपी ने समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि 1 दिन के भीतर तीसरा टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसके अलावा आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह पौड़ी में मेरु बूथ मेरी पछयाण के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मतदाता जागरूक हेतु वॉल पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

इस अवसर उन्होंने नये मतदाताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समस्त मतदाता निष्पक्ष होकर मतदान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी एक वोट से एक अच्छा प्रत्याशी चुने, जिससे लोकतंत्र मजबूत बन सकेगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में 80 वर्ष से ऊपर 18,400 बुजुर्ग हैं तथा 5572 दिव्यांगजन है। जिन्हें घर-घर जाकर वेलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनपद में 21 हजार नए मतदाताओं ने अपना नाम निर्वाचन नामावली में जोड़ा है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this