Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एक साल में 1.10 लाख लोगों का AAUY से मुफ्त इलाज
उत्तराखंड न्यूज़

एक साल में 1.10 लाख लोगों का AAUY से मुफ्त इलाज

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया कि पिछले एक साल में इसके तहत प्रदेश में 1.10 लाख लोग अपना मुफ्त इलाज करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिनः के भाव के साथ सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को आरोग्य प्रदान करने के लिए संकल्पित है। इसी ध्येय से पिछले वर्ष अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना शुरू की थी। उन्होंने एक साल में बड़ी संख्या में लोगों के मुफ्त इलाज होने पर प्रसन्नता जाहिर की।

बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इस योजना की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से बातचीत की और उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल की गई है, अब राशन कार्ड की बाध्यता खत्म की गई है।

 

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के दायरे में प्रदेश के केवल 5.5 लाख परिवार हैं, लेकिन उनकी सरकार ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के जरिए राज्य के सभी परिवारों को सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम से जोड़कर उत्तराखंड को देश का पहला राज्य बनाया है।

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, केदारपुरी में 6 फीट बर्फ, माइनस में तापमान

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...