Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित, दीप्ति रावत महामंत्री बनीं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित, दीप्ति रावत महामंत्री बनीं

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद की उपाध्यक्ष रहीं दीप्ति रावत Deepti Rawat को भाजपा महिला मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वह उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में राज्यमंत्री थीं।

भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। इसमें दिल्ली के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा की पत्नी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

दीप्ति रावत को महिला एवं बाल अधिकारों के लिए काम करने के लिए जाना जाता है। वह भाजपा युवा मोर्चा और एबीवीपी में रही हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव भी रही हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें श्रीमती रवा रॉय, श्रीमती दर्शना सिंह, श्रीमती मेधा कुलकर्णी, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती वीरेंदर कौर थांडी, श्रीमती ज्योतिर्बेन पांड्या और पूजा मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गाय है। इसके अलावा दीप्ति रावत, श्रीमती सुखप्रीत कौर, सुश्री इंदुबाला गोस्वामी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड भाजपा के कई नेताओं ने दीप्ति रावत को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...