Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 6जून को होगा उत्तराखंड बोर्ड10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

6जून को होगा उत्तराखंड बोर्ड10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 06 जून 2022 (सोमवार) को घोषित किया जायेगा। जिसे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में घोषित किये जायेंगे।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ0 नीता तिवारी ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि 06 जून को अपराह्न 04 बजे उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में इस वर्ष के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में घोषित किये जायेंगे।

वहीं डॉ0 तिवारी ने बताया कि परीक्षाफल घोषित होने के उपरांत परिषद कार्यालय रामनगर की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.inwww.uaresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किये जायेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...