Home उत्तराखंड न्यूज़ सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, कैबिनेट मंत्रियों एवं कई अधिकारियों के क्वारंटीन होने की आशंका
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, कैबिनेट मंत्रियों एवं कई अधिकारियों के क्वारंटीन होने की आशंका

सतपाल महाराज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब उनके कैबिनेट के अन्य सहयोगियों के साथ ही कई अधिकारियों को भी क्‍वारंटाइन किए जाने की संभावना है। महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट समेत कई अधिकारियों के क्वारंटीन होने की आशंका गहरा गई है। शनिवार को उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद सतपाल महाराज एवं परिवार के अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया था।

रविवार को सतपाल महाराज, उनके दो बेटे और बहुओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके 17 कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए थे। उनमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है।

सतपाल महाराज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब कैबिनेट के अन्य सहयोगियों के साथ ही कई अधिकारियों को भी क्‍वारंटाइन किए जाने की संभावना है। दरअसल, महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए।

इस बीच, सरकार के प्रवक्‍ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अब स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की जो भी गाइडलाइन होगी, मंत्री और अधिकारी उसी का अनुपालन करेंगे।

दरअसल, कुछ दिन पहले दिल्ली से लौंटी, अमृता रावत कोरोना की चपेट में आ गई थीं। दून स्थित प्राइवेट लैब से उनके सैंपल की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत अन्य 40 लोगों को क्वावरंटीन किया गया है। इसमें परिजनों के अलावा बड़ी संख्या कर्मचारियों की है। ये सभी मंत्री किसी न किसी प्रकार से उनके संपर्क में आए थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...