Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम में प्रशासन की सख्ती पर बोले सीएम धामी, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

चारधाम में प्रशासन की सख्ती पर बोले सीएम धामी, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से कहा है कि श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

18 अक्टूबर से चारधाम यात्रा खुलने के बाद से ही श्रद्धालुओं का बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंचने का सिलसिला जारी है। हालांकि चारधाम के लिए सरकार ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रसाशन की सख्ती और बेरुखी से दुखी कई श्रद्धालुओं के वीडियो सोशल मीडिया में आए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा प्रशासन की ओर से किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायतों का खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है।

दरअसल, यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर चेक प्वाइंट बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जो श्रद्धालु ई-पास के बिना चार धाम पहुंच रहे हैं, उन्हें सीधे लौटाया जा रहा है। उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। यही नहीं कई श्रद्धालुओं को यह भी कहते सुना गया है कि अब वो कभी उत्तराखंड नहीं आएंगे।

इन शिकायतों के बाद सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हर संभव सुविधा दी जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालु दर्शन कर सकें। पर्यटक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन लोगों को परमिशन मिली है, वही लोग उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए आएं। इस बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी गढ़वाल श्रीमती नीरू गर्ग, अपर सचिव युगल किशोर पंत उपस्थित थे।

 

चारधाम यात्रा अब तक

चार अक्टूबर को दर्शन करने वालों की संख्या
बदरीनाथ धाम – 784
केदारनाथ धाम – 529 ( हेली यात्री सहित)
गंगोत्री धाम- 300
यमुनोत्री धाम- 384
कुल दर्शनार्थियों की संख्या – 1997

18 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चारधाम पहुंचे कुल तीर्थ यात्रियों की संख्या – 41189

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...