Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने सीडीएस जनरल रावत के आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने सीडीएस जनरल रावत के आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आवास 3 कामराज मार्ग पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना जताई। मुख्यमंत्री धामी ने जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत के तमिलनाडु में हुए एक हेलीकॉप्टर क्रैश में असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

No photo description available.

May be an image of 4 people, people sitting, people standing and indoor

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखंड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। सैनिक पुत्र होने के नाते हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं। पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

May be an image of 7 people, people sitting, people standing and indoor

यह भी देखें – अलविदा पर्वतपुत्र: सीडीएस जनरल रावत ने मेडिकल पर दी थी परिवार की सैन्य परंपरा को तरजीह

वहीं सीडीएस जनरल रावत के परिजनों से मिलने के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, दिवंगत जनरल बिपिन रावत के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस असहनीय पीड़ा को सहन करने के लिए ढांढस बंधाया। बहादुर पिता की बहादुर बेटियों को देखा। ऐसी विकट घड़ी में भी स्वयं को संभालते हुए आगंतुकों को मिलना, उनकी चिंता करते देख अपार गौरव की अनुभूति हुई। यही है भारत की श्रेष्ठ शौर्य परंपरा। जय हिंद!

May be an image of 4 people, people sitting, people standing and indoor

 

 

 

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...