Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी से मिले मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, सीमांत क्षेत्रों के विकास पर बात
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी से मिले मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, सीमांत क्षेत्रों के विकास पर बात

मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने जोशीमठ-औली तक सड़क चौड़ीकरण, पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों तक सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण की भी जरूरत बताई। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विधानसभा में सेना की मध्य कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी से मुलाकात की। इस दौरान मध्य कमान के कमांडर ने मुख्यमंत्री से राज्य के सीमांत क्षेत्रों में संचार सुविधाओं एवं सड़कों के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने जोशीमठ-औली तक सड़क चौड़ीकरण, पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों तक सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण की भी जरूरत बताई। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इन क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने तथा संचार सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। शहीद सैनिकों के आश्रितों का सेवायोजित करने की व्यवस्था राज्य में की गई है। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में सड़कों, संचार सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सेना को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बनबसा की भांति खटीमा में भी सीएसडी कैंटीन खोले जाने की अपेक्षा की।

ले. जनरल डिमरी ने मुख्यमंत्री से पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों के मानसरोवर मार्ग को सड़क से जोड़ने में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बागेश्वर आदि स्थलों पर सेना द्वारा सीजीएचएस पॉलीक्लीनिक की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में स्थित सीएसीडी डिपो को शहर में अन्यत्र कहीं उपयुक्त स्थल पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाए तो इसे स्थानांतरित किए जाने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, जीओसी सब एरिया मे. जनरल एस खत्री आदि उपस्थित थे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...