Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून लॉकडाउन : पीएम मोदी के साथ बैठक में CM रावत ने दी उत्तराखंड के हालात की जानकारी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

लॉकडाउन : पीएम मोदी के साथ बैठक में CM रावत ने दी उत्तराखंड के हालात की जानकारी

कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 3 मई तक चलेगा। ऐसे में देश के हालात पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम विचार-विमर्श किया। करीब 10 बजे से शुरू हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे तक चली। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम को प्रदेश के हालात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आज हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के समय पर लिए गए साहसिक निर्णय से देश आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। हर भारतवासी प्रधानमंत्री जी को अपने अभिभावक के तौर पर देख रहा है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए मंत्र ‘जान भी जहान भी’ पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को सुधारने पर काम कर रहे हैं। फार्मा, फूड प्रोसेसिंग की इकाइयां काम कर रही हैं। गाइडलाइन के तहत कई उद्योग शुरू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अक्षय तृतीया पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले गए हैं।

पढ़ें- गंगोत्री में पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा

सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड, पर्यटन विशेष तौर पर धार्मिक पर्यटन का केंद्र रहा है। लॉकडाउन के कारण पर्यटन में नुकसान हुआ है परंतु पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में स्थितियां फिर सुधरेंगी।

पढ़ें- 20 सेकेंड में 50 हजार रुपये कमाने का गुड आइडिया!

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल मानकों का पालन करते हुए यह देखना चाहिए कि किन-किन और आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है। निर्धारित शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता के साथ कृषि, वानिकी, स्वरोजगार के माध्यम से धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से स्थिति सामान्य हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 9 पर्वतीय जिले कोरोना के प्रभाव से मुक्त हैं, वहां एनएच, मनरेगा के काम, सभी बातों का ध्यान रखते हुए शुरू किए गए हैं। प्रदेश के इकोनोमिक रिवाइवल के लिए, मंत्रिमंडलीय उपसमिति और विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है, जिनकी रिपोर्ट जल्द ही मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि मनरेगा में रोजगार की अवधि को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किया जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

  • Bhooot acha kaam kiya ja rha hai hmari trivendra rawat ji sarkar dwara police bhi apni duty puri kar rhe hai pura sahyog krte hai janta ka sabhi majdur bhaiyo ka dhyan rakha jaa rha hmare Dehradun main
    Koi bhi bhukha nae soo rha hai police ke dwara bhi rashan diya ja rha hai jrurat wale logo ko
    Dhanyawad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...