Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में थम नहीं रहा कोरोना, मरीजों के बेड बढ़ाने के प्लान में जुटे सीएम त्रिवेंद्र
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में थम नहीं रहा कोरोना, मरीजों के बेड बढ़ाने के प्लान में जुटे सीएम त्रिवेंद्र

उत्तराखंड में कोरोना के मामले 2600 के पार चले गए हैं। कुल 2623 मामलों में से 1721 लोग ठीक भी हो चुके हैं लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अभी कोरोना के मरीज और बढ़ेंगे। ऐसे में सरकार ने अपने स्तर पर चिकित्सा तैयारियों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। चिंता की बात यह है कि कोरोना से संक्रमित 35 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

पढ़ें- क्या सब्जियों को साबुन से धोना ठीक है?

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार कोरोना के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वह अधिकारियों से इनपुट ले रहे हैं। गुरुवार को सीएम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। वर्तमान में यह 750 बेड की क्षमता का बनाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर इसका 4000 बेड तक विस्तार किया जा सकता है।

पढ़ें- केदारनाथ सेंचुरी में नई पहला, प्लास्टिक रैपर छोड़े तो 5000 जुर्माना

सीएम ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि इम्युनिटी बूस्टर, औषधियां, योग, मनोरंजन आदि की हर आवश्यक सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 से लम्बी लड़ाई लड़ी जानी है। राज्य सरकार हरसम्भव प्रयास कर रही है। आम-जन का सहयोग भी बहुत जरूरी है। मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी, बार-बार हाथ धोना आदि बातों को हमें अपनी नियमित जीवनचर्या में लाना है।

https://www.facebook.com/625450290808829/posts/3522182907802205/

कोविड केयर सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से फ्री में आवश्यक सामग्री की किट दी जाएगी। दिन में तीन टाइम के भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी गई है। आयुष विभाग द्वारा इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा भी उपलब्ध कराया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बनाए गए इस सेंटर में लोगों को ठहरने के लिए चार फ्लोर में व्यवस्था की गई है।

इसमें 38 वार्ड एवं 750 बेड की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर में मेडिकल सुविधाओं के साथ ही योग एवं मेडिटेशन की व्यवस्था की गई है। सुबह के समय एक्सपर्ट द्वारा ऑनलाइन योग एवं मेडिटेशन की क्लास दी जाएगी। इसके लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर में सैनेटाइज, थर्मल स्क्रीनिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं कोविड के मानकों के हिसाब से अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। फेमिली वार्ड अलग से बनाए गए हैं। सेंटर में मनोरंजन की अनेक सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य सरकार ने सुरक्षात्मक दृष्टि से हर सम्भव प्रयास किये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में कोविड के दृष्टिगत हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। शासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी इसके लिए सहयोग किया है। कोविड-19 पर नियंत्रण एवं लोगों को रोजगार के अवसर उपलबध कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर चार हजार लोगों की ठहरने की व्यवस्था हो सकती है। कोविड पर नियंत्रण के लिए जिस तरह से प्रदेश में सतर्कता बरती जा रही, उम्मीद है कि हम जल्द ही नियंत्रण की स्थिति में होंगे। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के रिकवरी रेट में वृद्धि हुई है, डबलिंग रेट में भी सुधार आया है। अभी हमारा रिकवरी रेट 65 प्रतिशत एवं डबलिंग रेट 25 दिन है।

इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, आईजी मेला संजय गुंज्याल, कमांडेंट एसडीआरएफ सुश्री तृप्ति भट्ट, सीएमओ देहरादून डॉ. वी.सी. रमोला, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल आदि उपस्थित थे।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे सटीक उपाय सामाजिक दूरी है यानी जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। लोगों से 2 गज की दूरी बनाकर ही अपना कामकाज करें। साथ ही लगातार हाथ धोते रहें और अगर कोई खांसी, बुखार, जुकाम या स्वाद-सूंघने की क्षमता कम होने लगे तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...