Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून दो गज की दूरी बनाए रखें, कोरोना से जंग जीतने के करीब पहुंचा उत्तराखंड
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

दो गज की दूरी बनाए रखें, कोरोना से जंग जीतने के करीब पहुंचा उत्तराखंड

उत्तराखंड में पिछले दिनों शराब की दुकानों पर भीड़ बढ़ने की कुछ घटनाओं को छोड़ दें तो प्रदेश के लोगों ने कोरोना से लड़ाई में सामाजिक दूरी की शर्त का पूरी ईमानदारी से पालन किया है। यही वजह है कि कोरोना के संक्रमण के मामले देवभूमि में कम हैं और ऐसा ही रहा तो उत्तराखंड को जल्दी ही अच्छी खबर मिल सकती है। दरअसल, प्रदेश (Corona Update in Uttarakhand) में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के बाद अब कुल सक्रिय केस 18 ही रह गए हैं। कुल 61 मामलों में से 42 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

शुक्रवार को जो तीन मरीज ठीक हुए, वे दून अस्पताल में भर्ती थे। इस समय यहां 4 मरीज ही भर्ती हैं। इस पर सबसे अच्छी बात यह है कि बीते तीन दिनों में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। गुरुवार को भी जो जांच रिपोर्ट आई, उससे उम्मीद बढ़ गई है कि प्रदेश के लोगों के धैर्य और सरकार के प्रयासों से प्रदेश कोरोना से जंग जीत सकता है।

पढ़ें- लॉकडाउन में सैकड़ों जरूरतमंदों को खाना खिला रही पहाड़ की बेटी

आपको बता दें कि प्रदेश में इस समय अलग-अलग क्षेत्रों में 8,000 से ज्यादा लोग होम क्वारंटीन हैं और तीन हजार लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। सरकार की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि किसी को भी अगर कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दें।

पढ़ें- लौटने वाले प्रवासियों को कैसे देंगे रोजगार, सरकार का रोडमैप तैयार

गुरुवार को कुल 481 लोगों की जांच रिपोर्ट आई और सभी निगेटिव मिले। अभी 250 से ज्यादा लोगों की जांच रिपोर्ट आने वाली है। आंकड़ों में समझिए तो उत्तराखंड में संक्रमण के दोगुना होने की दर यानी जितने दिनों में मामले सीधे बढ़कर दोगुना हो जाएं, वह 71 दिन हो गई है, जो शुभ संकेत हैं पर लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाते रहनी होगी तभी कोरोना जैसे संक्रामक और जानलेवा दुश्मन से लड़ाई जीती जा सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...